राजधानी में आधे घंटे में 1 इंच झमाझम बारिश

भोपाल

भोपाल में  मानसून की एंट्री सोमवार दोपहर बाद राजधानी में काली घटा छाई और जमकर बारिश हुई। बदरा ऐसे बरसे की आधे घंटे में 1 इंच बारिश हो गई। मानसून की इस पहली बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। शहर में जगह जगह सड़कों पर पानी भर गया। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामने करना पड़ा।

रायसेन जिले में भी आज जमकर बारिश हुई। यहां 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *