कर्नाटक में पीएम मोदी ने 28,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

बेंगलुरु
सोमवार को पीएम मोदी ने कर्नाटक को 28,000 करोड़ की सौगात देते हुए कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में 28,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में भारत के पहले वातानुकूलित रेलवे स्टेशन को जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने कोंकण रेलवे लाइन के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण और 150 प्रौद्योगिकी हब को भी लॉन्च किया। ।

इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में 5 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स और 7 रेलवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया है। कोंकण रेलवे के शतप्रतिशत बिजलीकरण के महत्वपूर्ण पड़ाव के हम साक्षी बने हैं। ये सभी प्रोजेक्ट कर्नाटक के युवाओं, मध्यम वर्ग, किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों को नई सुविधा देंगे, नए अवसर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *