बालाघाट में मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता तीन नक्सली मारे गए

बालाघाट
 अति नक्सल प्रभावित लांजी क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खांडापाडी के ग्राम कंदला के जंगल में बालाघाट पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और आईजी संजय सिंह के जंगल में ही मौजूद होने के कारण इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए तीनों नक्सलियों की उम्र 35 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच है और उनमे से एक नक्सली पर ईनाम भी रखा गया था। मुठभेड़ की यह घटना बहेला थाना क्षेत्र की है। इन जंगल के इलाकों में नक्सलियों की आवाजाही लंबे समय से बनी हुई है और पुलिस की इस पर नजर बनी हुई है। इसके पहले भी इन इलाकों में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ होती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *