बालाघाट में पुलिस हॉक फाेर्स की नक्सलियों से मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

बालाघाट
लांजी थाना अंतर्गत रिसेवाडा के पास कादला के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़। बालाघाट पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता।बालाघाट में तीन नक्सली मारे गए। घटना लांजी पुलिस अनुविभाग में अति नक्सल प्रभावित लांजी क्षेत्र से करीब 15 KM दूर स्थित बहेला थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खांडापाडी के ग्राम कादला की है। यहां जंगल में बालाघाट पुलिस हॉक फोर्स की नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

IG और SP जंगल में मौजूद
पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और आईजी संजय सिंह के जंगल में ही मौजूद है।

35 से 40 साल के तीनों नक्सली
बालाघाट रेंज आईजी संजय सिंह ने कहा कि फिलहाल 3 नक्सली मारे जाने की पुष्टि हो पाई है। मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए तीनों नक्सलियों की उम्र 35 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच है। एक उनमें एक नक्सली इनामी भी है। मुठभेड़ की यह घटना बहेला थाना क्षेत्र की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *