सोनभद्र : रेलिंग तोड़ते हुए कनहर नदी में गिरी कंटेनर, चालक की मौत, एक गंभीर

 सोनभद्र
 
सोनभद्र में विंढमगंज थाना क्षेत्र के कनहर नदी में रविवार की सुबह एक अनियंत्रित कंटेनर पुल के नीचे गिरने से चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह भोर विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के कनहर नदी पुल पर हरियाणा से रांची जा रही कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। जिसमें 26 वर्षीय चालक राजन कुमार निवासी एटा घायल हो गया। वहीं एक अन्य चालक 21 वर्षीय राजबहादुर निवासी गोकुलपुर की मौके पर ही मौत हो गई।चालक ने बताया कि स्टेरिंग जाम होने के कारण यह घटना घटी। घटना स्थल पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी इलाज के लिए भेज दिया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संजीव घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर इलाज में जुट गए। विंढमगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ट्रक को बाहर निकलने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *