बाढ़ का कहरः पूर्णिया में 20 से अधिक घर महानंदा में विलीन, बचे घरों को तोड़ रहे हैं बाढ़ पीड़ित

 पूर्णिया
 
बिहार में बाढ़ का का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूर्णिया के बैसा प्रखंड के शर्माटोली में गुरुवार की देर रात से महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि से एक बार फिर से कटाव तेज हो गया। महज 12 से 14 घंटों के भीतर 40 फीट का कटाव हो चुका है। कटाव से 20 से अधिक घर नदी में विलीन हो चुके हैं। वही दर्जनों परिवार भीषण कटाव को देखकर न चाहते हुए अपने हाथों से घर को तोड़ रहे हैं।

गुरुवार की देर रात से शुरू हुए भीषण कटाव का कहर जारी है। शनिवार को प्रखण्ड प्रमुख शमीम अख्तर ऊर्फ लालबाबू ,राजस्व अधिकारी आकाशदीप सिंहा ने संयुक्त रूप से कटाव स्थल का निरीक्षण कर कटाव प्रभावित परिवारों से बातचीत की। मौके पर मौजूद प्रखण्ड प्रमुख सहित जिला परिषद सदस्य असरारुल हक एवं पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मो. हासीम ने हो रहे नदी कटाव को लेकर विभाग व प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर काम देर करती है जिसका कोई फायदा लोगों को नहीं मिलता है। इसके कारण कभी-कभी लोगों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है।

इस बार भी प्रशासन व संबंधित विभाग की सुस्ती के कारण दर्जनों परिवार भीषण कटाव से प्रभावित हो रहे है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते एक माह पूर्व ही नदी कटाव निरोधक कार्य पूरा कर लिया जाता तो आज स्थिति इतनी भयावह नहीं होती। आज जो स्थिति है उससे तो यही लगता है कि इस बार शर्माटोली का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने अंचल प्रशासन से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी कटाव से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय में आश्रय देने व उसके खाने पीने आदि की समुचित व्यवस्था की की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *