चिरमिरी में कोयला भंडारण के 15 नये क्षेत्र मिले

कोरिया/ चिरमिरी। खनिज जांच करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक डीजीएमएस ने चिरमिरी में  अलग-अलग स्थानों में कोयला भंडारण होने की जांच की जिसमें 15 स्थानों पर कोयले का प्रचुर मात्रा में भंडारण होने की बात कही है। इस बात की अधिकारी पुष्टि जांच दल के अधिकारियों ने देते हुए कहा कि जल्द ही इस भडारण को दोहन कर शहर को एक नया आयाम दिया जाएगा।
इस पूरे मामले में मौके पर उपस्थित सक्षम अधिकारियो ने अपना नाम प्रकाशित नहीं करने की बात कहते हुए बताया कि अभी तक हम लोगो ने 15 स्थलों में अपने उपकरण लगा कर कोयले के भंडारण की जाँच की है, जहाँ प्रचुर मात्रा में कोयले का होना पाया गया है। जल्द ही हम इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे कर आगे की प्रक्रिया को गति देंगे। चिरमिरी में 15 स्थानों मे कोयले का भंडारण मिलने  पर लोगों ने इसका श्रेय शहर के वर्तमान विधायक को दिया है जिनके लगातार पत्राचार से यह कार्य संभव को पाया।

इन 15 स्थलों पर हुई कोयले के भंडारण की जाँच
पोड़ी कालरी के सैंट्रल बैंक के पीछे, पोड़ी कालरी के दीनदयाल चौक के समीप, पुराना परियोजना कार्यालय के पीछे, केराडोल के अन्य स्थलों पर, पल्थजाम, कोरिया के मुख्य मार्ग से सीसी सड़क के बीच, डोमनहिल से कोरिया कालरी के अन्य स्थल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *