सासंद साध्वी को दाऊद गैंग से धमकी, एफआईआर दर्ज

भोपाल
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दाऊद इब्राहिम गैंग के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है। सांसद ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर जारी कर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने साध्वी के मोबाइल पर फोन किया था। उसने जैसे ही साध्वी को मारने की धमकी देना शुरू किया। साध्वी के समर्थकों ने इसका वीडियो बना लिया। धमकी देने वाला उन्हें जान से मारने की बात कह रहा है, जबकि साध्वी पहले तो उसे भैया संबोधित करते हुए सामने आकर बात करने को कहती हैं। वह कहता है कि जब मारेंगे तो बतायेंगे हम कौन हैं। साध्वी ने पुलिस को बताया कि दाऊद के भाई इकबाल कासकर के गुर्गे होने की बात कहते हुए धमकाया गया है। साध्वी के कार्यालय से  वीडियो सहित शिकायत पुलिस को दी गई थी। टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 506, 507 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह धमकी मोबाइल नंबर 971569781862 से दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *