नाक से बहने लगा बहुत खून, कांग्रेस ने बताया क्यों सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

 नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी के हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया कि 12 जून को अचानक उनकी नाक से काफी खून बहने लगा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हाल ही में कोरोना संक्रमण के बाद 12 जून को अचानक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नाक से बहुत खून बहने लगा। इसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जय राम ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें एक संबंधित प्रोसीजर से भी गुजरना पड़ा।

कांग्रेस पार्टी ने बताया है कि सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में फंगल इन्फेक्शन पाया गया। इसका और कोविड के बाद दिखने वाले अन्य लक्षणों को लेकर उनका इलाज चल रहा है। वह डॉक्टरों की करीबी निगरानी में हैं और इलाज जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *