IND vs SA: राजकोट टी20 पर खराब मौसम का साया, बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल!

 नई दिल्ली
 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज के पहले दो मुकाबले हारने के बाद टीम इंडिया के लिए हर मुकाबला 'करो या मरो' जैसा ही है। विशाखापट्टनम में मेहमान टीम को 48 रनों से धूल चटाकर जरूर भारत ने सीरीज को जिंदा रखा है, मगर टीम इंडिया अभी भी 1-2 से पिछड़ रही है। अगर राजकोट में टीम इंडिया का डंका बजता है तो सीरीज का निर्णायक मुकाबला बैंगलोर में खेला जाएगा। मगर राजकोट का मौसम टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
 
इन फॉर्म साउथ अफ्रीका के अलावा भारत के सामने राजकोट का मौसम एक बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। राजकोट में हाल ही में बारिश हुई है और शुक्रवार को मैच पर पानी फिरने की भी संभावनाएं है। weather.com के अनुसार राजकोट में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शाम को आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है। ह्यूमिडिटी 77 प्रतिशत रहेगी और हवा 15 से 25 KMPH की रफ्तार से चलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *