18 जून कोPM मोदी का गुजरात दौरा,21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

अहमदाबाद
 गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। 8 दिनों के भीतर प्र.म. मोदी का गुजरात दौरा बताता है कि वे राज्य विधानसभा चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहते। इस बार 18 जून को प्र.म. मोदी गुजरात दौरा करने जा रहे हैं। इससे पहले प्र.म. ने 10 जून को राज्य का दौरा किया था। इस बार प्र.म. मोदी वडोदरा में होने वाले गुजरात गौरव अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में प्र.म. मोदी 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आयोजन के दौरा प्र.म. मोदी राज्यव्यापी मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

प्र.म. मोदी 18 जून को गुजरात दौरा करने वाले हैं। इस दौरे के दौरान प्र.म. मोदी 21 हजार करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आयोजन के दौरान प्र.म. मोदी राष्ट्रव्यापी मातृशक्ति योजना का भी शुभारंभ करेंगे। गुजरात सरकार की एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात सरकार की इस योजना का उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को शुरूआती 1000 दिनों के दौरान उनके नवजात बच्चे के साथ-साथ दोनों की पोषण स्थिति में सुधार करना है। इसके साथ ही, राज्य के सभी आदिवासी तालुकों में ‘पोषण सुधा योजना’ शुरू की जाएगी । और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को इस योजना के लाभों के तहत कवर किया जाएगा।

10 जून को भी किया था दौरा

प्र.म. मोदी का गुजरात में यह 8 दिनों के भीतर दूसरा दौरा होने वाला है। इससे पहले 10 जून को भी प्र.म. मोदी ने अहमदाबाद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। प्र.म. ने गुजरात में अंतरिक्ष क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र मुख्यालय का उद्घाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *