झगड़ा कर रहे थे भाई-बहन, बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को दिया धक्का; छत से गिरने से मौत

 अलवर।
राजस्थान के अलवर शहर में बच्चों के झगड़े में एक पिता ने अपनी जान गंवा दी। शहर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत बेटे और बेटी के झगड़े के दौरान बीच-बचाव के लिए आए पिता की छत से गिरने से मौत हो गई जबकि पुत्री घायल हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी पार्क कॉलोनी में बीती रात करीब डेढ़ बजे छत पर पुत्र एवं पुत्री के बीच हो रहे झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने आए पिता की धक्का लगने के कारण छत से गिरकर मौत हो गई। थाना पुलिस द्वारा मृतक का सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया।

पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया
शिवाजी पार्क थाना प्रभारी मालीराम ने बताया कि शिवाजी पार्क निवासी 70 वर्षीय सूर्य प्रकाश शर्मा के पुत्र गिरीश एवं पुत्री चित्रा के बीच रात करीब डेढ़ बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान पिता बीच-बचाव के लिए पहुंचे। बीच-बचाव के दौरान गिरीश ने पिता सूर्य प्रकाश एवं बहिन चित्रा को धक्का मार दिया, जिससे दोनों छत से नीचे सीढ़ियों में गिर गए। घायल पिता-पुत्री को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल चित्रा का राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गिरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *