मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, टिकोमा और नीम के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पंडित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विद्यार्थियों के साथ बरगद, टिकोमा और नीम के पौधे लगाए। पौध-रोपण के साथ श्रमदान भी किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों द्वारा संचालित वृक्षा-रोपण और अन्य सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण-संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान भी किया।

पौधों का महत्व

आज लगाये गए बरगद को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। टिकोमा को चमकीले पीले फूलों के लिए जाना जाता है। फूलों के गुच्छे सुगंधित होते हैं। टिकोमा झाड़ी समूह का एक छोटा वृक्ष है, जिसकी ऊँचाई लगभग 8 मीटर तक होती है। इसको सजावट के लिए बाग़-बगीचों में लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *