प्राइवेट स्कूलों में RTE के तहत एडमिशन के लिए आवेदन आज से

भोपाल

शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) में सत्र 2022-23 में प्राइवेट स्कूलों की फर्स्ट क्लास में फ्री एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 15 जून से किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। आरटीई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/Rte Portal पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पात्रतानुसार प्राइवेट स्कूल में आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी से 5 जुलाई को किया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 से माता-पिता/अभिभावक की मृत्यु से अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याणी योजना में ऑनलाइन लॉटरी में प्राथमिकता दी जाएगी। ऑनलाइन प्रक्रिया से फार्म के साथ पात्रता संबंधित कोई भी दस्तावेज अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक को दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संकुल केन्द्र वाले स्कूल में अधिकृत सत्यापनकर्ता अधिकारी से एक जुलाई तक करवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *