क्रीड़ा परिसर धरमपुरा व भानपुरी में प्रवेश के लिए आवेदन 21 जून तक

जगदलपुर
आदिम जाति और अनुसूचित जाति विभाग के अंतर्गत संचालित 100-100 सीटर बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर धरमपुरा व बालिका क्रीड़ा परिसर भानपुरी में रिक्त सीटों के विरुद्ध नए शिक्षा सत्र के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 11 से 18 वर्ष के कक्षा 06 वीं से 12 वीं में अध्ययनरत खिलाड़ी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त ने बताया कि आवेदन फार्म बालक क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में 15 से 20 जून तक प्राप्त किया जा सकता है, तथा 21 जून को शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी के बाद प्रवेश के लिए 22 से 28 जून तक 10 टेस्ट देना अनिवार्य है, जिसमें प्रत्येक टेस्ट 10 अंक का होगा, 100 अंकों के टेस्ट में प्रत्येक छात्र को प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। छात्रों कि चयन सूची मेरिट के आधार पर जारी होगी। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों को प्राथमिकता •े आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। चयनित छात्र – छात्राओं की सूची 30 जून तक बालक क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में चस्पा की जाएगी। इन संस्थानों में प्रवेश प्राप्त छात्र-छात्राओं को मासिक शिष्यवृत्ति एवं पोषण आहार, गणवेश, स्पोटर्स क्ट्सि, निशुल्क आवास व्यवस्था, कोचिंग की सुविधा, चिकित्सा सुविधा इत्यादि उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *