आइपीएल मीडिया TV और डिजिटल राइट्स बिके, इस कंपनी ने मारी बाजी : सूत्र

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के बाद अगले पांच सालों के लिए मीडिया के राइट्स के अधिकार को बीसीसीआई ने तय कर दिए हैं। इस के लिए नीलामी प्रक्रिया रविवार को शुरू की गई थी। पहले दिन ए और बी पैकेज के लिए जोरदार बोली लगी। दूसरे दिन भी इसमें बढ़ चढ़कर कंपनी की तरफ से बोली लगाई गई। जानकारी के मुताबिक सोनी नेटवर्क ने अगले पांच साल के लिए टूर्नामेंट के अधिकार हासिल करने में कामयाबी पाई है।  करार की बात करें तो 2023 से 2027 के आइपीएल सीजन के लिए अब प्रसारण और डिजिटल अधिकार सोनी नेटवर्क के पास होंगे। इस अधिकार को हासिल करने के लिए कुल टीवी के लिए Rs 57.5 करोड़ प्रति मैच को लेकर करार तय हुआ है। वहीं डिजिटल राइट्स की बात करें तो प्रति आइपीएल मैच के लिए 48 करोड़ पर डील फाइनल होने की जानकारी है।

आइपीएल दुनिया की सबसे पापुलर क्रिकेट लीग है जिससे जोरदार कमाई होती है। इसके मीडिया राइट्स को हासिल करने वालों में बड़ी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। बीसीसीआई को नीलामी में जैसे उम्मीद थी वैसे ही पहले दिन बढ़ चढ़कर बोली लगाई गई। नीलामी प्रक्रिया के पहले दिन वायाकाम 18, सोनी, स्टार इंडिया और जी ग्रुप के बीच गजब की टक्कर देखने को मिला। अब दूसरे दिन भी इसके जारी रहने की पूरी उम्मीद है। पहले दिन की प्रक्रिया के खत्म होने के वक्त तक जो खबर सामने आई उसमें बीसीसीआई को आईपीएल के हर एक मैच के लिए पैकेज ए और पैकेज बी को मिलाकर 104 करोड़ रुपये की कमाई होती नजर आ रही है।

चार पैकेज की लगेगी बोली
बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के मीडिया राइड्ट को कुल अलग-अलग चार कैटेगरी में बांटा गया है। ये जो चार पैकेज हैं इसे A, B, C, D कहा जाता है। पैकेज A के तहत भारत में टीवी दिखाए जाने वाले आइपीएल के मुकाबलों के टेलीकास्ट राइट होते है। B में आइपीएल मैच के डिजिटल प्लेटफार्म के टेलीकास्ट राइट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *