राष्ट्रपति चुनाव में आम सहमति बनाने जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभी दलों से बातचीत करेंगे

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए अधिकृत किया।

देश के शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव में आम सहमति बनाने के लिए इसे सत्तारूढ़ दल की ओर से किए जा रहे एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘भाजपा ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विचार-विमर्श के लिए अधिकृत किया है।’

बयान के मुताबिक नड्डा और सिंह राजग और संप्रग के सभी घटक दलों के साथ ही अन्य राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय के साथ भी विचार-विमर्श करेंगे।वर्ष 2017 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने भाजपा पर अंतिम समय में उनसे संपर्क करने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *