पंजाब के पूर्व सीएम बादल की तबीयत बिगड़ी, हालत स्थिर

मोहाली
इस साल की शुरुआत में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को कोरोना हो गया था। फिर उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी छह जून को भी उन्हें तबीयत खराब होने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता प्रकाश सिंह बादल की शनिवार रात तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने रात में कई बार उल्टी की, हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है। गैस्ट्रिक संबंधी शिकायतों के बाद 6 जून को उन्हें पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। बाद में छुट्टी दे दी गई।

इस साल की शुरुआत में बादल को कोरोना हो गया था। फिर उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी में, उन्हें कोविड के स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *