प्रतिशोध की भावना से बनाए जा रहे आपराधिक प्रकरण: दिग्विजय सिंह

भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रतिशोध की भावना से देश में आपराधिक प्रकरण बनाए जा रहे हैं। मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने एफआईआर दर्ज करने की याचिका लगाई पर कोर्ट के समन जारी होने के बाद नहीं पहुंचे। दबाव की राजनीति की जा रही है।

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की देनदारी चुकाई है, जो 67 करोड़ रुपये से अधिक राशि है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छिपाना होता तो आडिट ही क्यों कराती। फिर भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एक भी पैसा नहीं लिया फिर भी बदनाम किया जा रहा है। राहुल गांधी और अन्य सदस्य कल एआईसीसी में इकट्ठा होंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि बुलडोजर संस्कृति चल पड़ी है, जिसने अपराध किया उसे सजा दो, पूरे परिवार को सजा क्यों दी जा रही है। संविधान में इसका कहीं उल्लेख नहीं है। दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है, हम डरने वाले नहीं है। अभी दिल्ली में प्रदर्शन होगा।

सिंह ने नूपुर शर्मा के बयान को लेकर कहा कि जब बयान आया, तब हमने विरोध दर्ज कराया था, पर नहीं सुना गया। खाड़ी देशों से विरोध शुरू हुआ तब कार्रवाई की। भाजपा अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा और उसके दलालों ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *