छत्तीसगढ़ स्टेट आडिट में सीनियर आडिटरों और अन्य पदों पर पदोन्नति के बाद पदस्थापना आदेश जारी

रायपुर। संचालनालय ,स्टेट आडिट में बड़ी संख्या में सीनियर आडिटर,मुख्य लिपिक,असिस्टेन्ट आडिटर एवं अन्य पदों पर पदोन्नति पश्चात पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। संचालक श्री अनुराग पांडेय द्वारा जारी आदेश में सीनियर आडिटर्स श्रीमती अरुणा पवार को राजनांदगांव, श्री अरुण पांडेय को संचालनालय नवा रायपुर,श्री चमेलुराम को रायपुर 2,श्री कमलेश सोनवानी एवं रेवाराम शोरी को दुर्ग,श्रीमती पुष्पा मंडावी को रायपुर 1,श्रीमती प्रीतिलता उइके और श्रीमती कविता बघेल को दुर्ग पदस्थ किया गया है।मुख्य लिपिक में श्रीमती सुषमा मिश्रा को रायपुर 1,श्री महेश कुमार चंद्रा को बिलासपुर,श्रीमती लक्ष्मी देवी को दुर्ग पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *