ई-नगर पालिका पोर्टल और अमृतमय ऐप से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा ई-नगर पालिका पोर्टल पर ऑन लाइन बिलिंग सिस्टम के लिए हाऊस होल्ड कनेक्शन की जानकारी अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ श्री रविन्द्र कुमार शर्मा ने ई-नगर पालिका पोर्टल पर उपभोक्ता आईडी जनरेट करने और पोर्टल प्रचालन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।

       कार्यशाला में अमृत योजना के लिए निर्मित अमृतमय ऐप पर जल प्रदाय और सीवरेज कनेक्शन विवरण अद्यतन करने की विधि भी बताई गई। प्रशिक्षण में नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जल प्रदाय और सीवरेज परियोजना के ठेकेदार और इकाईयों के परियोजना प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *