नौकरी लगाए जाने के झांसे में आकर राशि नहीं देकर ठगी से बचाने की अपील

जगदलपुर। बस्तर जिला प्रशासन द्वारा शासकीय नौकरी के प्रयासरत अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी भी व्यक्ति के नौकरी लगाए जाने संबंधी झांसे में नहीं आने तथा इसके लिए किसी को भी राशि नहीं देने की अपील की गई। इस संबंध में किसी अभ्यर्थी या अभिभावक को नौकरी लगाने तथा इसके लिए राशि या किसी प्रकार के धन मांगे जाने पर तत्काल इसकी सूचना कलेक्टर एवं एसपी को देने को कहा गया है। आम नागरिकों को ठगी से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को नौकरी लगाने के लिए किसी प्रकार की राशि न दें। पूरी पारदर्शी के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आर्थिक लेनदेन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *