काशी धर्म परिषद में जुमे के दिन हिंसा पर प्रस्ताव पारित, कहा- देश को बचाने के लिए संतों को आना होगा आगे

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के अधिकांश शहरों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगहों पर तो प्रदर्शन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इस क्रम में शनिवार को पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ओर पुलिस के बीच ताजा झड़प हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े। उधर झारखंड  के रांची में जिला प्रशासन ने रविवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दिया है। यहां के 12 इलाकों में धारा 144 लागू है। बता दें कि रांची में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *