उर्फी ने अब रस्सियों से बनी जालीदार स्कर्ट टॉप पहनकर निकली बाहर
उर्फी जावेद का क्रेज काफी बढ़ गया है, सोशल मीडिया सेंसेशन कही जाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपनी हॉट वीडियो और फोटो से आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अक्सर उर्फी जावेद अपने बोल्ड लुक के जरिए इंटरनेट का पारा बढ़ाती हैं। इस बीच उर्फी जावेद ने लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें उर्फी बिकिनी में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखरेंती नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद अजब-गजब और कटे-पिटे को पहनने के लिए जानी जाती हैं। उनका फैशन सेंस भले ही अजीब हो, लेकिन कई यूजर्स को काफी पसंद आता है। उर्फी ने स्विमवियर के साथ, रस्सियों से थाई हाई स्लिट स्कर्ट बनाकर पहना है, उन्होंने बाल कर्ल किए हैं और मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक पर चार-चांद लगाया और उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, सर्दी या गर्मी? मानसून! वीडियो में उर्फी ने ब्लू कलर की ब्रा और लेस अंडरपैंट को पहना हुआ है. इसके ऊपर उन्होंने मल्टी कलर नेट डाला हुआ . अब उनके इस आउटफिट को कहते क्या हैं ये तो नहीं पता लेकिन देखकर लग रहा है कि रस्सियों के जाल को उर्फी जावेद पहनकर मटक रही हैं.उर्फी के लेटेस्ट आउटफिट के देख एक बार फिर नेटिजेंस का सिंर चकरा गया है. नेटिजेंस ने उनका मजाक बनाते हुए लिखा, कुछ तो छोड़ दे की अब मेटगला जा कर मनेगी. दूसरे ने लिखा, मछली पकड़ने का जाल लगाना बेहतर होताङ्घ जो अगले स्तर पर होता।
