चोरी का सामान खरीदने वाले अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर

बिल्डर के घर चोरी के प्रकरण में पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर व उससे चोरी का सामान खरीदने वाले अधेड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 30 हजार रुपये नकद समेत 3 लाख 85 हजार रुपये के जेवर जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में चोरी का सामान खरीदने वाले छोटेलाल कुचबंधिया 48 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला घमापुर व चोरी करने वाले किशोर से कड़ी पूछताछ की गई।

घमापुर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बिल्डर सौरभ शर्मा 43 वर्ष निवासी पश्चिमी घमापुर के घर सात जून को चोरी की घटना सामने आई थी। सौरभ परिवार सहित घर में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे उठने के बाद उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। स्वजन काे जगाकर उन्होंने कमरा खुलवाया तो मां के कमरे में रखे जेवर व नकदी गायब थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी सत्यम कुचबंधिया के साथ चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद चोरी का माल आधा-आधा बांट लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *