रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, बुझाने पहुंची 9 दमकल की गाड़ियां

दिल्ली
 इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से है। यहां रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल में आग लग गई। अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि यह आग अस्पताल की तीसरी मंजिर में आईसीयू वार्ड में लगी है। जहां पर आग लगी थी वहां पर कई मरीज भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, 1 मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। एक मरीज जो वेंटिलेटर पर था उसके मरने का संदेह जताया गया है।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली फायर ब्रिगेड सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह रोहिणी के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल (आईसीयू वार्ड) पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 मरीज (जो वेंटिलेटर पर था) को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। बताया कि संदेह है कि उस मरीज की मृत्यु हो गई है। वहीं, आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *