रितिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूरी

रितिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में रितिक और सैफ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ने कहा , ‘रितिक और सैफ के साथ शूटिंग करना एक शानदार अनुभव रहा है। हमारे सुपर टैलेंटेड और अद्भुत क्रू के साथ, हमने जो स्क्रिप्ट सोचा था, उसे हासिल करने में कामयाब रहे। हम दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’

3 साल बाद एक्शन से भरपूर अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे रितिक रोशन ने शेयर किया, ‘वेधा बनना मेरे पहले किए गए सभी कामों से एकदम अलग है। मुझे 'हीरो' होने के फेज को तोड़ना था और एक ऐक्टर के रूप में पूरी तरह से अनएक्सप्लोरड टेरिटरी में कदम रखना था। यह सफर ऐसा लगा जैसे कि मैं ग्रेजुएशन कर रहा था। मेरे डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ने मुझे एक ट्रेडमिल पर रखा। सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी के साथ काम करने से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला।

वहीं सैफ ने फिल्म के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, ‘पुष्कर और गायत्री काफी डायनेमिक जोड़ी हैं और उनके साथ काम करना बहुत फायदेमंद रहा है। रितिक के साथ काम करना और कुछ इंटेंस एक्शन सीन करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव था।’

'विक्रम और बेताल' पर फिल्म
भारतीय लोककथा 'विक्रम और बेताल' पर आधारित 'विक्रम वेधा' एक बेहतरीन एक्शन क्राइम थ्रिलर है, जो एक सख्त पुलिस ऑफिसर की कहानी बताती है। वो एक खतरनाक गैंगस्टर का पता लगाने और उसको पकड़ने के लिए निकल पड़ता है। यह फिल्म सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है क्योंकि यह दो दशकों के बाद एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है जिसके लिए दो सुपरस्टार्स ने एक साथ काम किया है।

खत्म हुई शूटिंग
‘विक्रम वेधा’ ने अक्टूबर 2021 में शूटिंग शुरू की और आबू धाबी, लखनऊ और मुंबई में शेड्यूल के बाद, फिल्म की फाइनल फोटोग्राफी पूरी हो गई है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अब पूरे जोरों पर है और ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर, 2022 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *