जमशेदपुर: चर्चित आशीष डे हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, आरोपी विक्रम शर्मा बरी

जमशेदपुर
शहर के बहुचर्चित श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या मामले मं अपर जिला व सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने शुक्रवार को आरोपित विक्रम शर्मा को बरी कर दिया। मामले में उसकी संलिप्तता को लेकर 27 मई को अदालत में बहस पूरी हुई थी। यह जानकारी बचाव पक्ष के अधिवक्ता विद्या सिंह ने दी। हत्याकांड में आशीष डे की पत्नी समेत छह की गवाही हुई थी। 2 नवंबर 2007 को आशीष डे की साकची आम बागान के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तापस पाल की शिकायत पर साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में अमलेश सिंह, विनोद सिंह और पप्पू डान समेत अन्य को अदालत ने उम्रकेद की सजा सुनाई थी। मामले में अमलेश सिंह और विनोद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। हत्या के मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसके गुरु विक्रम शर्मा पर अलग से मामला अदालत में चल रहा है। विक्रम जमानत पर बाहर है जबकि अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद हैै। उसके विरुद्ध अदालत में अलग से सुनवाई चल रही है।

आशीष डे हत्याकांड में विक्रम शर्मा बरी
आशीष डे हत्याकांड में विक्रम शर्मा पर हत्या में संलिप्तता और साजिश रचने का आरोप था। घटना के समय वह फरार था। 10 साल की फरारी के बाद उसे जमशेदपुर की पुलिस टीम ने देहरादून से गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध जमशेदपुर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है। इन मामले में जेल में तीन साल तक रहने के बाद झारखंड हाईकोर्ट ने उसे इस शर्त पर जमानत दी थी कि उसके विरुद्ध जितने भी मामले दर्ज है सभी मामलों में वह जमशेदपुर न्यायालय में सशरीर उपस्थित होगा। आशीष डे हत्याकांड में बरी होने के बाद अपर जिला व सत्र न्यायाधीश कुमार दिनेश की अदालत में टाटा स्टील के पूर्व सुरक्षा पदाधिकारी रहे जयराम सिंह की हत्या मामले में उपस्थित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *