मानसून की आहट ने दी राहत, तापमान में एक ड‍िग्री की ग‍िरावट

गोरखपुर
शुक्रवार की सुबह से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है । मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 16 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा हो सकती है।

आगामी 16 जून तक आंशिक रूप से छाए रह सकते हैं बादल
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार से आगामी 16 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विज्ञानी ने 15 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है । इस समय रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब है। लोग गर्मी से बेहाल देखे जा रहे हैं। सुबह के समय भी बिना पंखा व कूलर के बैठना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है।

कल भी छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि शनिवार से आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार की सुबह तापमान मैं मामूली गिरावट भी देखने को मिली है। शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

गुरुवार को ऐसा रहा तापमान
पिछले एक सप्ताह से लोग प्रचंड गर्मी से परेशान देखे जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में जून के प्रथम सप्ताह में कभी भी इतनी गर्मी नहीं रही, जितना जून का प्रथम सप्ताह गर्म रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह जून के औसत तापमान से करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जून का औसत अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस है।

ऐसा है आज का मौसम
शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह जून के औसत न्यूनतम तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जून का औसत न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस है। जून माह की औसत वर्षा 185 मिली मीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *