राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को झटका; वोट नहीं डाल पाएंगे नवाब मलिक

राज्यसभा की 16 सीटों के लिए 4 राज्यों में वोटिंग जारी है। 57 में से 41 सीटों के नतीजे पहले ही आ चुके हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने है, इनमें राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक शामिल है। सभी राज्यों में 1-1 सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। सबसे रोचक मुकाबला राजस्थान और हरियाणा में है जहां निर्दलीय उम्मीदवारों की मदद से भाजपा, कांग्रेस का खेल खराब करने की कोशिशों में लगी है। क्रॉस वोटिंग के डर से जूझ रही कांग्रेस को इन दोनों राज्यों में अपने विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर होना पड़ा था। चुनौतियां भाजपा के लिए भी कम नहीं हैं। भाजपा को भी राजस्थान में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करनी पड़ी थी। महाराष्ट्र में भाजपा का तीसरा उम्मीदवार महाविकास अघाड़ी के लिए चुनौती बना है तो कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस जेडीएस का खेल खराब करने में जुटे हैं। अब फैसले का वक्त आ चुका है। वोटिंग जारी है। शाम तक तय हो जाएगा कि किसकी रणनीति सफल रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *