पेशी पर जा रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

गुना
गुना जिले के चांचौड़ा कोर्ट में पेशी करने जा रहे व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जंगल में उसकी लाश मिली। भोजपुरिया गांव का रहने वाला फूल सिंह गुर्जर, बेटे के साथ चांचौड़ा कोर्ट में पेशी करने जा रहा था। सुबह 11 बजे चौड़ारेश्वर मंदिर के पास 5-6 लोगों ने दोनों को घेर लिया। उनके साथ मारपीट करने लगे। बेटा जंगल की तरफ भाग गया। फूलसिंह पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और जंगल से उसकी लाश को बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *