ISIS फंडिंग मामला: चेन्नई में कई जगहों पर NIA की छापेमारी

नई दिल्ली
राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने गुरुवार को आतंकी गतिविधि से जुड़े एक मामले में चेन्नई के कई स्थानों पर छापेमारी की। ये मामला आतंकी संगठन ISIS के प्रचार और फंड जुटाने से जुड़ा है। इसके मुख्य आरोपी को NIA ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जिस वजह से वो सलाखों के पीछे हैं। उसके नेटवर्क के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए अब कराईकल, मयिलादुथुराई और चेन्नई छापे मारे गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *