बांद्रा में बिल्डिंग का गिरा ढांचा, एक की मौत, 19 लोग घायल

मुंबई
एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से है, जहां की राजधानी मुंबई स्थित बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर इलाके में 2 मंजिला मकान (जी+2) का ढांचा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बांद्रा के भाभा अस्पताल में चल रहा हैअस्पताल की ओर से बयान दिया गया है कि कुल 19 लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें से एक मृत लाया गया, 17 घायलों को छुट्टी दे दी गई और एक अभी भी भर्ती है।

 तो वहीं बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है। तो वहीं इस बारे में मंजूनाथ सिंगे, डीसीपी मुंबई पुलिस ने मीडिया में बयान दिया है कि इमारत कल करीब 12.15 am पर गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वो अब सुरक्षित हैं। ये सभी बिहार के मजदूर हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दमकल और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

आपको बता दें कि बारिश के मौसम में पिछले कई बार से मुंबई में इमराते गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। अभी पिछले महीने भी मुंबई के बांद्रा में ही एक पांच मंजिला इमारत गिर गई थी जिसमें सात लोग घायल हुए थे, ये सभी भी दूसरे प्रदेशों से आए मजदूर थे। बीएमएसी लगातार पुरानी इमारतों के बारे में लोगों को सूचित करती रहती है। बावजूद इसके कई घटनाएं पिछले दिनों से सामने आई हैं, जिसमें जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *