कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल होंगी,नाम लगभग तय ,औपचारिक ऐलान शेष

भोपाल
 मध्य प्रदेश में राज्य चुनाव आयोग के ऐलान के बाद नगरीय निकाय चुनावों को हलचल तेज हो चली है। बीजेपी-कांग्रेस में दावेदारों को चुनने का सिलसिला शुरू हो गया है।इसी कड़ी में खबर आ रही है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी का चयन कर लिया है। कांग्रेस ने भोपाल नगर निगम के महापौर पद के लिए मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का नाम फायनल किया है। संभावना जताई जा रही है कि 9 जून को कांग्रेस में होने वाली बैठक में इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है।

 

जानकारी के अनुसार, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल भोपाल नगर निगम से महापौर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी होंगी। कांग्रेस पार्टी ने तमाम सर्वे और आकलन के बाद आखिरकार  पटेल का नाम ही मेयर पद के लिए फाइनल किया है और  जल्द इसकी घोषणा होगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने इसके संकेत कोरग्रुप की बैठक में दे दिए हैं।

खबर है कि इस पद के लिए संतोष कंसाना का नाम भी विचार में था लेकिन आखिरकार विभा के नाम पर ही सहमति बनी । संतोष कंसाना भोपाल के वार्ड नंबर 29 से पार्षद हैं। वह महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी हैं। विभा के पक्ष में कांग्रेस के संक्रमण काल में उनकी सक्रियता, अधिवक्ता और निरंतर जनसंपर्क में जुटे रहना काम आया,  अपनी विनम्रता और विशिष्ट कार्य शैली के लिए पहचानी जाने वाली विभा पटेल वर्तमान में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

 

खास बात ये है कि यह दूसरा मौका है जब कांग्रेस ने विभा पटेल का नाम आगे बढ़ाया है। वे पहली भी भोपाल से मेयर रह चुकी है।पटेल ने वर्ष 1999 ने महापौर का चुनाव लड़ा था और भाजपा की राजो मालवीय को हराया था।2008 में कांग्रेस ने उन्हें गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ाया था, लेकिन वे हार गई। पार्टी ने उन्हें मार्च 2022 में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था।पटेल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की समर्थक मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *