आदमखोर बाघ को वन विहार में पिंजरे से बाहर निकला

भोपाल
प्रदेश की राजधानी भोपाल (bhopal) के वन विहार में उस समय अफरा-तफरी मच गई रेस्क्यू सेंटर में बंद टाइगर अचानक अपने केज से बाहर निकल आया। इस घटना की जानकारी लगते ही वन विहार में हड़कंप सा मच गया, वहाँ आसपास मौजूद पर्यटकों को बाहर निकालकर पार्क से सभी गेट बंद कराए गए। फिर बाघ की तलाश में लगभग 2 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद वन विहार एरिया में ही बाघ एक पेड़ के नीचे सोता हुआ मिला, जिसे ट्रेन्कूलाइज कर वापस में रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि जिस आदमखोर बाघ को हरदा जिले से यहां पिछले साल रेस्क्यू करके लाया गया था क्योंकि इस बाघ ने तीन लोगों पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वही बाघ अचानक अपने बाड़े से बाहर निकल आया, इस बात की जानकारी तब लगी जब सुबह करीब 10 बजे बाड़े का केयरटेकर बाड़े के नजदीक पहुंचा। बाघ उसे बाड़े में नहीं दिखाई दिया जिसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना वन विहार प्रबंधन को दी, सूचना के बाद वन विहार में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है इस वक्त वन विहार में कई पर्यटक भी मौजूद थे। तत्काल वन विहार प्रबंधन ने पर्यटकों को बाहर निकालकर पार्क के सभी गेट बंद कराए, जिसके बाद बाघ की सर्चिंग शुरू की गई, आखिरकार करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्रबंधन बाघ को खोजने में सफल रहा। बाघ को बेहोश कर वापस पिंजरे में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *