पुरानी संपत्ति को अतिक्रमण से सुरक्षित रखना जरूरी : अध्यक्ष आशुतोष तिवारी

भोपाल

म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा है कि नवीन भूमि क्रय करना जितना महत्वपूर्ण है, उससे ज्यादा पुरानी संपत्ति को सुरक्षित रखना जरूरी है। तिवारी विभागीय अधिकारियों के साथ गृह निर्माण मण्डल के क्रिया-कलापों की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त भरत यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें दिए गए टारगेट समय-सीमा में पूर्ण किये जायें।

अध्यक्ष तिवारी ने निर्देशित किया कि सभी जिले 15 अगस्त के पहले 2 नई आवासीय योजना एवं एक अटल आश्रय योजना के लिए भूमि आवंटित करायें। उन्होंने मंडल की संपत्ति पर अवैध कब्जों को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई करने को कहा। तिवारी ने कहा कि मंडल के रिक्त पड़े आवासों के विक्रय के लिए आवश्यक कार्य-योजना बनायें।

तिवारी ने जबलपुर सर्किल के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। ग्वालियर सर्कल में भाँडेर एवं सेवढ़ा राजमार्ग के पास जमीन की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर कहा कि 30 जुलाई तक जमीन आवंटन की कार्रवाई पूर्ण करें। बैठक में पिछली बैठक में दिए निर्देशों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक सभी अधिकारी पुरानी संपत्ति का सर्वे करायें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *