सम्राट पृथ्वीराज की गिरती कमाई का केआरके ने उड़ाया मजाक

अक्षय कुमार लगता है अब बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी नहीं रहे. उनकी पिछली रिलीज बच्चन पांडे और बीते शुक्रवार आई मूवी सम्राट पृथ्वीराज के बॉक्स ऑफिस आंकड़े तो इसी ओर इशारा करते हैं. बच्चन पांडे के बाद सम्राट पृथ्वीराज भी फ्लॉप होती दिख रही है.

ओपनिंग वीकेंड में 39.40 करोड़ कमाने के बाद अक्षय कुमार की मूवी ने पहले सोमवार की अपनी कमाई से चौंका दिया है. फिल्म के 4-5 करोड़ का कलेक्शन करने की खबरें हैं. अक्षय कुमार की फिल्म का ऐसा हाल देख कंट्रोवर्सियल क्रिटिक कमाल राशिद खान ने चुटकी ली है. केआरके ने ट्ववीट कर सम्राट पृथ्वीराज के कलेक्शन में आई भारी गिरावट का मजाक उड़ाया है. खिलाड़ी कुमार अक्षय को ट्रोल करने में केआरके ने कोई कसर नहीं छोड़ी है.

केआरके ने ट्वीट कर लिखा- फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने सोमवार को 4500 स्क्रीन्स से 4 करोड़ का कलेक्शन किया. ये अमाउंट बिजली के बिल के लिए काफी है. दूसरे ट्वीट में केआरके लिखते हैं- भले ही सम्राट पृथ्वीराज देश में डिजास्टर साबित हुई हो लेकिन ये अक्षय कुमार के होम सिटी टोरंटो, कनाडा में अच्छा बिजनेस कर रही है. ये सबूत है कि अक्षय की होम सिटी के लोग उनके प्रति ईमानदार हैं.

केआरके को पसंद नहीं आई फिल्म
केआरके के मुताबिक, फिल्म सुपर डुपर फ्लॉप हो गई है. केआरके ने सम्राट पृथ्वीराज का निगेटिव रिव्यू किया. उन्हें ये फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. अक्षय कुमार की फिल्म को क्रिटिक्स ने मिक्सड रिव्यू दिए हैं. लोगों को जो सबसे बड़ी शिकायत रही वो कमजोर डायरेक्शन और अक्षय कुमार की एक्टिंग से है. फिल्म को बॉक्स ऑपिस पर भूल भुलैया 2 से जबरदस्त टक्कर मिल रही  है. अगर फिल्म की कमाई ऐसे ही गिरती रही तो अक्षय की फिल्म एक हफ्ते  में ही सिमट सकती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *