एक परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़, हत्या की प्राथमिकी दर्ज; सूद वसूली के लिए कर्ज देने वालों ने कराई हत्या!

 समस्तीपुर
 
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की रहस्यमयी मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। विद्यापतिनगर थाना के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव में गृहस्वामी मनोज झा समेत परिवार के पांच लोगों की लाश घर में ही फंदे से लटकी मिली थी। इस मामले में विद्यापतिनगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृतक मनोज झा की बड़ी बेटी काजल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। नामजद अभियुक्तों में मुकुंद झा पिता श्रवण झा उर्फ मन्नू झा, श्रवण झा उर्फ मन्नू झा पिता रामशरण झा और  बच्चा सिंह पिता अर्जुन सिंह के नाम शामल हैं। सभी मऊ बाजार के रहने वाले हैं।

मृतक की बेटी काजल ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि पांच साल पूर्व उसके दादा दादी ने श्रवण झा से तीन लाख रुपये कर्ज लिए थे। उसके एवज में वह सूद समेत 15 से 17 लाख रुपये मांग रहे थे। सूद के साथ कर्ज चुकाने के लिए आरोपी उनके परिवार को प्रताड़ित करते थे। इसी तरह बच्चा सिंह से दो लाख कर्ज लिया था। वह भी बराबर उसके परिवार को टार्चर करता था।
काजल ने आवेदन में कहा है कि इनलोगों ने ही अपने अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर उसके पिता, मां, दादी और दो भाई की हत्या की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *