पुलिस की कानपुर हिंसा में बड़ी कार्रवाई, जारी किया 40 संदिग्धों का पोस्टर

कानपुर
कानपुर में बीते 3 जून को बवाल करने वाले लोगों की धरपकड़ तेज हो गई है। सोमवार को कानपुर पुलिस ने हिंसक झड़प में शामिल 40 संदिग्धों का पोस्टर जारी किया है। कानपुर पुलिस ने इन संदिग्धों की तस्वीरें सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगालने के बाद जारी किए। पुलिस ने लोगों से संदिग्धों की तलाश में मदद करने की अपील की। इसके अलावा पुलिस ने ऐलान किया है कि सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने सूचना देने के लिए इंस्पेक्टर बेकनगंज का मोबाइल नंबर (9454403715) भी जारी किया। बता दें कि पुलिस ने कल ही सात और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर किया था जिसके बाद अब गिरफ्तार हुए आरोपियों की संख्या 29 पहुंच गई है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *