निकाय चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला इंदौर में

 इंदौर
 नगर निगम चुनाव में करीब महीनाभर बाकी है और उम्मीदवारों के ऐलान का इंतज़ार किया जा रहा है। चुनावी माहौल नज़र आने से पहले अचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगने लगे हैं। आने वाने निगम चुनाव से पहले इंदौर में आचार संहिता उल्लंघन की पहली शिकायत कांग्रेस की और से दर्ज हुई है। नगर निगम के अधिकारियों पर ही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

कांग्रेस ने शिकायत की है कि निगम अधिकारियों द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी खर्च से भाजपा की केंद्र सरकार एंव मुख्यमंत्री का प्रचार प्रसार पोस्टर लगाकर किया जा रहा हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत क्रमांक-04/ दिनांक 6/06/22 में उक्त आरोप लगाए गए हैं। यादव ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के पांच दिन बाद भी नगर निगम के अधिकारियों ने मुख्य मार्गों के यूनीपोल पर लगे भाजपा के होर्डिंग नहीं हटाये हैं। राजकुमार ब्रिज स्थित यूनीपोल एंव एलआईजी चौराहें पर यह होर्डिंग लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *