प्रदेश में 3 तीन दिनों से लगातार 40 कोरोना के मरीज मिले

भोपाल

जनवरी में आई कोरोना की तीसरी लहर के बाद मरीज भले ही कम हो गए हों, लेकिन संक्रमण अभी भी अपना असर दिखा रहा है। प्रदेश में पिछले तीन दिन से लगातार 40 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। दो हफ्तों के आंकड़ों को देखें तो 567 नए संक्रमित मरीज बढ़े हैं। प्रदेश में 248 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा 58 एक्टिव केस इंदौर में हैं। भोपाल में 51, रायसेन में 28, होशंगाबाद में 13, गुना में 11, उज्जैन में 9, ग्वालियर-जबलपुर में 8, मुरैना में 7, बैतूल में 6, मंडला-सीहोर में 5-5, डिंडौरी-कटनी में 4-4, दतिया, बालाघाट, हरदा, निवाड़ी, राजगढ़, शिवपुरी में तीन-तीन, आगर, धार, खरगोन, नरसिंहपुर, नीमच में दो-दो और बुरहानपुर, छतरपुर और सागर में एक-एक एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *