मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

भोपाल
मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सागर के तीली रोड स्थित अटल पार्क में हाई वॉल्यूम डस्ट सेंपलर के माध्यम से वायु गुणवत्ता मापन का कार्य किया गया।

भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम-2021 के माध्यम से प्लास्टिक एवं थर्मोकोल आदि से निर्मित सिंगल यूज प्लास्टिक की चिन्हित वस्तुओं को एक जुलाई 2022 से प्रतिबंधित किया गया है। इसी तारतम्य में आम नागरिकों को पैम्फलेट वितरण कर जनजागृति कार्यक्रम किए गए। पर्यावरण विभाग द्वारा कॉटन की थैली का वितरण भी किया गया।

कलेक्टर सागर ने विभाग द्वारा अटल पार्क में लगाये गये मैसेज मूविंग डिस्प्ले बोर्ड का अवलोकन किया। इस ऑनलाइन बोर्ड से शहर की वायु गुणवत्ता के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *