नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 4 वाहनों को किया आग के हवाले

बीजापुर
आवापल्ली थाना क्षेत्र अंर्तगत मुरदोण्डा के पोडियमपारा में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में 1 जेसीबी, 1 डोजर और 2 ट्रैक्टर को बीती रात नक्सलियों आग के हवाले कर दिया है। दिन में सड़क का काम होने के बाद वाहनों को मुरदोण्डा के पोडि?मपारा के समीप खड़ा कर ड्राईवर व मजदूर आरम कर रहे थे। 15-20 नक्सली आ धमके और मौके पर खड़ी वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर वाहनों में आग लगा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार धर्मेन्द्र मिश्रा के द्वारा करवाया जा रहा है, ठेकेदार द्वारा बगैर सुरक्षा व्यवस्था के काम करवाने का खमियाजा उठाना पड़ा है। नक्सलियों का दो जून से जनपितुरी सप्ताह चल रहा है। नक्सली प्रतिवर्ष 2 से 8 जून तक जनपितुरी सप्ताह मनाते है। इस दरम्यान नक्सलियों का गांव-गांव में सभा व बैठकें करते है, इस दौरान नक्सली मौक पाकर घटना को अंजाम देने के फिराक में रहते है।

आवापल्ली के टीआई तिर्की ने बताया कि मुरदोंण्डा के समीप शनिवार रात में 9-10 बजे के बीच सड़क निर्माण में लगे वाहनों पर आगजनी की सूचना मिली है। घटनास्थल थाने से 7-8 किमी पर है, आज सुबह जवान मौके पर पंहुच गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *