प्रतिदिन पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेशों में नित नए अध्याय जोड़ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प को भी जारी रखे हैं। वैसे तो उन्होंने एक साल के लिए संकल्प लिया था और यह अवधि मार्च महीने में पूरी हो गई है, पर प्रकृति के प्रति समर्पण भाव से वे आज भी रोज पौधे लगा रहे हैं। इस अवधि में वे देश के किसी भी कौने में रहे हों, पौधा जरूर रोपा है। पिछले सवा साल में शिवराज ने 700 पौधे लगाए हैं। भोपाल का स्मार्ट उद्यान मुख्यमंत्री नियमित पौध-रोपण का साक्षी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील कीहै कि विभिन्न् अवसरों पर पौधे अवश्य लगाएँ। परिवार के सदस्यों के जन्म-दिवसएवं विवाह वर्षगांठ के अवसर पर भी पौधे लगाकर पर्यावरण के विकास में योगदान दें। मुख्यमंत्री तीसरी लहर में कोरोना संक्रमित होने के कारण अपने आवास से बाहर नहीं निकल पाए, तो आवास परिसर में नियमित रूप से पौधे रोपते रहे।
 
मुख्यमंत्री ने खुद तो पौधारोपण किया ही, समाज से भी अपील की। अंकुर जैसा अभियान शुरू किया। जिसमें पौधारोपण करने और उसकी नियमित देखभाल करने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री की ओर से प्राण वायु प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संतुलन के लिए मुख्यमंत्री ने नर्मदा जयंती पर 19 फरवरी 2021 को मां नर्मदा के उदगम स्थल अमरकंटक में रोज पौधारोपण का संकल्प लिया था।
 
चौहान ने कहा कि परिवार के दिवंगत सदस्यों की स्मृति में भी पौध-रोपण करना चाहिए। पर्यावरण दिवस पर विभिन्न् सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ पौध-रोपण का फैसला लिया है। वर्तमान में भी वे सामाजिक संस्था के सदस्यों के साथ पौधेलगाने का कार्य कर रहे हैं। स्मार्ट उद्यान श्यामला हिल्स मुख्यमंत्री चौहान के नियमित पौध-रोपण का साक्षी है। स्मार्ट उद्यान, विभिन्न् प्रजातियों के पौधों से सज गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *