शिक्षक पर बेरहमी का आरोप, बिस्कुट चोरी का आरोप लगा छात्र को दी यह सजा

 मधुबनी
 
बिहार के मधुबनी में एक शिक्षक पर 11 साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर कान से खून निकाल देने का आरोप लगाया गया है। बच्चे की मां ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। मामला जिले के साहरघाट थाना इलाके बड़ाटोल गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी शिक्षक कोचिंग संचालक भी हैं।

बच्चे की मां गुंजा देवी ने अपने शिकायती आवेदन में कहा है कि उनका लड़का एक अन्य शिक्षक से पढ़ता था। यह बात प्राइवेट स्कूल एवं कोचिंग संचालक आरोपी शिक्षक को पसंद नहीं आया। वे चाहते थे कि बच्चा वहां से नाम कटवा कर उनके कोचिंग में पढ़ाई करे। इस बात से आरोपी शिक्षक नाराज चल रहा था। पिछले शुक्रवार को बच्चा अपने कोचिंग से लौट रहा था। रास्ते में आरोपी शिक्षक ने उसे रोक कर आरोप लगाया कि उसने बिस्कुट चुरा लिया है। चोरी का गलत आरोप लगाकर शिक्षक ने बच्चे की पिटाई कर दी। पिटाई से बच्चे का कान से खून निकलने लगा और दर्द से पूरी रात वह नहीं सोया।

बच्चे की मां गुंजा देवी ने शिक्षक पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। कहा गया है कि आरोपी से बच्चे की पिटाई को लेकर पूछा गया तो उनके द्वारा जातिसूचक शब्दों कहकर अपमानित किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *