पीएससी से चपरासी भर्ती का विरोध किया कर्मचारी संघ ने

रायपुर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी ने प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों द्वारा 3 जून को आयोजित चेतावनी सभा में भाग लेकर नियमितीकरण से छले गए आक्रोशित कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा की अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने की इच्छा शक्ति सरकार में समाप्त हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी सरकार को बदनाम करने में तुले हुए हैं। साढ़े 3 साल के कार्यकाल में सरकार के पास अनियमित कर्मचारियों का वास्तविक आंकड़ा भी उपलब्ध नहीं है। पुन सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से जानकारी मंगाई है। चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे तथा आंदोलन मंच में आकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवं श्री टीएससी देव जी ने वादा किया था हमारी सरकार बनेगी तो 10 दिन में नियमितीकरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में लज्जा को भी लज्जा आने वाली बात अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पीएसी से चयन किया जाएगा। अच्छा है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अब लिख सकेगा राज्य सेवा कर्मचारी। सीधी भर्ती को तत्काल बंद कर अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *