एप्को द्वारा प्रदेश के परियोजना स्थलों पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल

पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून पर प्रदेश में जहाँ एप्को की परियोजनाएँ संचालित की जा रही हैं, वृहद स्तर पर कार्यक्रम होंगे। एप्को के वरिष्ठ अधिकारी संबंधित क्षेत्र के जिला कलेक्टर और नगरीय निकायों के समन्वय से पर्यावरण जागरूकता के लिये कार्यक्रम करेंगे।

कार्यक्रमों के लिये प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अधीक्षण यंत्री जे.पी. नामदेव शिवपुरी झील संरक्षण परियोजना, मुख्य अभियंता अनूप श्रीवास्तव शिवना नदी संरक्षण परियोजना मंदसौर, मुख्य वास्तुविद श्रीमती संध्या व्यास अमृत सागर रतलाम, मुख्य वास्तुविद श्रीमती विनीता वर्मा सीता सागर दतिया, मुख्य वास्तुविद श्रीमती अनीता वर्मा सिंध सागर संरक्षण परियोजना अशोकनगर, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आलोक नायक सिरपुर तालाब, यशवंत सागर प्रस्तावित रामसर साइट, पारम्परिक जल संरक्षण योजना इंदौर में कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। प्रोजेक्ट फेलो डॉ. दिनेश दामड़े, देवी सागर, मुंज सागर और धूप सागर संरक्षण परियोजना धार, कृषि विशेषज्ञ रामरतन समैया पारम्परिक जल संरक्षण परियोजना बुरहानपुर और सहायक यंत्री द्वय राजेश रायकवार, संजय पाण्डे सीएसवी परियोजना सीहोर, राजगढ़ और सिस्टम एनालिस्ट सी.पी. गुप्ता सीएसवी परियोजना सतना में कार्यक्रम का क्रियान्वयन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *