कृषि विवि के कर्मचारी नेता अजय बने शाखा अधिकारी

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा सहित 13 सहायक वर्ग 1 को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा एवं कुलपति डॉ गिरीश चंदेल  के अनुमोदन उपरान्त शाखा अधिकारी एवं समकक्ष पद के रिक्त पदों पर पदोंन्नत करते हुवे नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कुलसचिव जी के निर्माम के हस्ताक्षर से आदेश प्रसारित किये गए।

ज्ञातव्य है कि  कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा पूर्व कुलपति  के  कार्यकाल से कर्मचारियों के  पदोन्नति  की मांग की जा रही थी जिसे बर्तमान कुलपति डॉ चंदेल ने पूरी की जिससे कर्मचारियों में काफी हर्ष है। विदित हो की अजय शर्मा पिछले कई वर्षों से कृषि विद्यविद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ के लोकप्रिय एवं निर्विवाद अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में कर्मचारी हितों के विभिन्न मांगों पर बिना किसी विवाद के  लगातार विवि द्वारा निर्णय लिए जाते रहे हैं।  इस वर्ष  26 जनवरी  को आयोजित एक  कार्यक्रम में अजय शर्मा को कृषि विश्वविद्यालय के सर्वोत्कृष्ठ कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *