MS Dhoni: इस आर्टिस्ट के आर्ट ने जीता एमएस धोनी का दिल, बेटी के साथ बनी चित्र को लेने खुद पहुंचे माही

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद अपने परिवार के साथ टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर नहीं कर पाई थी। धोनी हमेशा अपने व्यवहार और खेल भावना से फैन्स का दिल जीतते आ रहे हैं। लेकिन अब आर्टिस्ट ने अपने आर्ट से माही का दिल जीत लिया है। धोनी एक कारीगर के मुरीद हो गए हैं, जिन्होंने अपनी कारीगरी से कपड़े पर धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा का चित्र (painting) बनाया है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी खुद उसे चित्र को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं। धोनी ने इस आर्ट को पकड़कर फोटो खिंचवाई है। कुछ देर में ही फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर रेलवेज एंड टेक्सटाइल दर्शना जरदोश (Darshana Jardosh) ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर इस फोटो को शेयर की है। फोटो में धोनी उस कपड़े को लिए खड़े नजर आए, जिस पर आर्टिस्ट ने धोनी और उनकी बेटी Ziva Dhoni का चित्र बनाया है।

रवि शास्त्री ने हार्दिक को वनडे फॉर्मेट न खिलाने की दी सलाह, जानिए वजह
इस फोटो में धोनी के चेहरे पर मुस्कान है, और वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल Mr. Appusamy नाम का एक बुनकर, इरोड में अपना हैंडलूम स्टाल चलाते हैं। उन्होंने एक कपड़े पर आर्टवर्क किया है और धोनी और उनकी बेटी के चित्र को बनाया है। जब धोनी को ये खबर लगी तो वह खुद व्यक्तिगत रूप से इसे लेने के लिए उनके स्टाल पर पहुंच गए।

झारखंड के रांची जिले के रहने वाले धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े खिताब जीते हैं। उनकी कप्तानी में भारत साल 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। धोनी ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन वह आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *