महाराष्ट्र में सार्वजनिक जगहों पर मास्क फिर अनिवार्य

मुंबई
 महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। यही कारण है कि सरकार भी इसे लेकर एक्शन मोड़ में है। कोविड मामलों को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी है। राज्य सरकार की तरफ से जिला अधिकारियों को जो पत्र लिखा गया है उसमें बढ़ते कोविड मामलों को लेकर चिंता जताई गई है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य करने का भी आदेश दिया है।

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप व्यास ने सभी जिला अधिकारियों को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य करने सहित कई आदेश भी दिए है। व्यास का कहना कि ट्रेन, बस, सिनेमा, हॉल, दफ्तर, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल जैसे बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। दरअसल राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण है जनता को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

मुंबई और ठाणे में कोरोना के मामलों में हुआ इजाफा
गौर हो कि महाराष्ट्र में कोरोना का शुरू से ही तांडव देखने को मिला है। यही कारण है कि इस बार नए कोविड के मामले बढ़ने से टेंशन बढ़ गई है। इससे पहले शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 1,134 नए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही 24 घंटे के भीतर 563 लोग इलाज के बाद ठीक हुए और 3 मरीजों की जान चली गई है। वैसे मौजूदा समय में मुंबई और ठाणे में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में पिछले सप्ताह की तुलना में नौ जिलों में नए कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *